{"_id":"5c2a7724bdec2262750795d2","slug":"201546286884-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तमंचे और अवैध शराब सहित पांच को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तमंचे और अवैध शराब सहित पांच को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। सीओ के नेतृत्व में टीमों ने विभिन्न स्थानों पर अवैध हथियार, शराब ब्रिकी को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों की तलाश ली । खुले में शराब पीने वालों को खदेड़ा। पुलिस ने तीन तमंचे, 63 पेटी अवैध शराब पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
वर्ष 2019 के आगमन पर पुलिस ने सतर्कता बरतते चेकिंग अभियान चलाया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सीओ बागपत दिलीप सिंह, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह, सीओ खेकड़ा आरपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर अवैध हथियार, अवैध शराब बिक्री को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया । पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली। बागपत में पुलिस ने राष्ट्र वंदना चौक, निवाड़ा पुलिस चौकी, होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट में भी सघन तलाशी ली। बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड, नया बाजार, रेलवे स्टेशन, गांधी रोड चौराहा, खत्री गढ़ी, नेहरू रोड, होटलों, रेस्टोरेंट में चेकिंग की। बालैनी थाना पुलिस ने अमीपुर बालैनी गांव के पास से चेकिंग के दौरान सोनू पुत्र रामप्रकाश निवासी बालैनी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए। उस पर बालैनी व मेरठ के देहली गेट थाने में गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, शराब, अपहरण के पांच मुकदमे दर्ज हैं। चांदीनगर थाना पुलिस ने पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से बिंदर पुत्र भूल्लन निवासी सिंगौली तगा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 31 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। छपरौली थाना पुलिस ने मनोज पुत्र सुलेख चंद निवासी चौबली को गिरफ्तार कर 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए।
थाना चांदीनगर पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर गौना गांव के पास से शराब से लदी टाटा सूमो गाड़ी पकड़ी। तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। गाड़ी से 54 पेट अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद हुई। रमाला पुलिस ने जिवाना गेट के पास से चेकिंग के दौरान चार पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का पकड़ी। आरोपी प्रवेंद्र उर्फ बबलू पुत्र गरीब दास निवासी जिवाना को गिरफ्तार किया। खेकड़ा पुलिस ने फखरपुर-मुबारिकपुर चौराहे से नसीम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 अध्धे देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। बड़ौत पुलिस ने मारुति कार से पांच पेटी देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की।
विज्ञापन
हुड़दंगियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि खुले में शराब पीने वालों, अवैध शराब बेचने वालों एवं हुड़दंग करने वालों को रोकने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। पुलिस ने तीन तमंचों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा। वहीं अवैध शराब भी पकड़ी गई है।