{"_id":"5c27c71dbdec2257067065b4","slug":"201546110749-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेयरमैन को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भाजपा नेता एवं अग्रवाल मंडी टटीरी के चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार को गोली से उड़ाने की धमकी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने धमकी भरा पत्र फेंकने वाले की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
बृहस्पतिवार की रात में आठ बजे के लगभग चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार को घर पर शौचालय के पास पत्र पड़ा मिला। दो पेज के पत्र में उन्हें गोली से उड़ाने की धमकी दी। पत्र में लिखा कि हर काम में चेयरमैन बाधा पहुंचा रहा है। तुम्हारी मौत का सामान तैयार है। इतनी गोली मारेंगे कि कोई पहचान नहीं सकेगा। धमकी मिलने के बाद से परिवार दहशत में हैं। चेयरमैन ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने पत्र में किसी का नाम और मोबाइल नंबर नहीं लिखा। जिस तरह से धमकी दी, इससे लगता कि कोई दबाव बनाकर काम कराना चाहता है। नगर पंचायत के कार्यों के ठेके को लेकर भी विवाद हो सकता है। पुलिस जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।