{"_id":"5c1fd9b5bdec2256c210d287","slug":"201545591221-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पिलाकर की थी उपेंद्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पिलाकर की थी उपेंद्र की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दोघट सहकारी समिति के लेखाकार उपेंद्र कुमार हत्याकांड का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। हत्या से पहले तीन-चार लोगों ने मृतक के साथ शराब पी । पुलिस का दावा है कि शराब पहुंचाने वाले व्यक्ति की जानकारी मिल गई है, लेकिन वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव निवासी उपेंद्र कुमार की 10 दिसंबर की रात में खेत मेें चाकू से गोदकर हत्या की। मृतक दोघट कृषक सेवा सहकारी समिति में लेखाकार पद पर कार्यरत था। घटना स्थल बिनौली थाना क्षेत्र का होने के कारण मृतक की पत्नी सरिता ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। बिनौली पुलिस मामले की विवेेचना कर रही है। पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। घटना से पहले तीन-चार लोगों ने मृतक के साथ शराब पी । जो व्यक्ति उनके लिए शराब लेकर गया, पुलिस ने उसका पता लगा लिया। वह मृतक के गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है, लेकिन अभी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है। एएसपी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के नजदीकी ही संदेह के घेरे में है। शराब पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान हो चुकी है, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। उसके पकड़े जाने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा।