{"_id":"5bf06e1abdec2269695da5bb","slug":"201542483482-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से हजारों की नगदी निकालने में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से हजारों की नगदी निकालने में मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। न्यायालय के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कृष्णपाल सिंह के खाते से 50 हजार रुपये की नगदी निकालने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
सूजरा गांव निवासी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि वे न्यायालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त है। परिवार सहित बागपत में मोहल्ला पुरानी तहसील यमुना रोड पर रहते हैं। पांच नवंबर को उनके मोबाइल पर युवक का फोन आया। उसने अपने को एसबीआई बैंक का अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड का नंबर और पासवर्ड पूछा। उन्होंने दोनों उसे बता दिए। इसके बाद मोबाइल पर खाते से 50 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। उन्होंने परिजनों को मामले के बारे में बताया और बैंक पहुंचकर एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की । इस मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।