फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सड़क पर मिली युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सड़क पर मिली युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 29 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर मिली युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
छपरौली (बागपत)। कस्बे में बड़ौत मार्ग पर बिजलीघर के पास खून से लथपथ युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि रंजिश के चलते सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या की। जबकि पुलिस मामले को हादसा बता रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। बाद में समझाकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हलालपुर गांव निवासी मांगेराम ने बताया कि उसका 34 वर्षीय बेटे बॉबी रविवार को छपरौली में किसी काम से आया । शाम चार बजे वह घर लौट रहा था। छपरौली-बड़ौत मार्ग पर बिजलीघर के पास उसकी लाश पड़ी मिली। मृतक के भाई रूपेंद्र और विकास का कहना है कि सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या की गई है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाकर ले जाने लगी तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोंक झोंक हुई। बाद में पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर रात तहरीर दी गई है, इसमें पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया। गांव के ही दूसरे पक्ष के कई लोगों के नाम लिखे गए हैं। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed