फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस चौकी के सामने कोल्हू से लाखों का सामान चोरी

पुलिस चौकी के सामने कोल्हू से लाखों का सामान चोरी

Fri, 14 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के सामने कोल्हू से लाखों का सामान चोरी
रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के ककड़ीपुर गांव में पुलिस चौकी के निकट बंद पड़े कोल्हू से लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया गया है। पुलिस को वारदात की भनक भी नहीं लगी। ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। एसपी शैलेष पांडेय का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित ककड़ीपुर गांव के सब स्टैंड पर ही पुलिस चौकी है। पुलिस चौकी के सामने गांव के बाहर कोल्हू है, जो इन दिनों बंद पड़ा है। कोल्हू मालिक उमेश पंवार ने बताया कि बुधवार की रात में चोरों ने उनके कोल्हू से लाखों रुपये का लोहा और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। कोल्हू में रखे जनरेटर और अन्य लोहा ले गए। बृहस्पतिवार को दिन निकलने पर वारदात की जानकारी मिली। पुलिस चौकी के सामने हुई वारदात से ग्रामीणों के बीच रोष फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस चौकी पर सिर्फ दुपहिया वाहन चालकों को परेशान करती है। इसके अलावा लोगों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं है। एसपी शैलेष पांडेय का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed