फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर कोतवाल को घेरा

लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर कोतवाल को घेरा

Mon, 16 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर कोतवाल को घेरा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पट्टी चौधरान कश्यप चौपाल निवासी शाकिब की हत्या के मामले में ढाई माह बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने व न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर रविवार को लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर कोतवाल का घेराव किया। लोगों ने कहा यदि चार दिन में इस मामले मेें कार्रवाई नहीं हुई तो वे कोतवाली में अनिश्चित कालीन धरना शुरू करेंगे।

पूर्व चेयरमैन और राम रहीम सेवा दल के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन कर कोतवाल का घेराव किया। उन्होंने कहा चार मई 2018 में शाकिब पुत्र अनीस गायब हो गया, सात मई को इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में उन्होंने नेहरू रोड पर नाले में मिले शव की शिनाख्त शाकिब के रूप में हुई और हत्या होना बताया। इस संबंध मेें कोतवाली की तहरीर दी और एसपी से भी मिले, जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर बड़ौत पुलिस ने 156/3 में छह लोगों के खिलाफ शाकिब के पिता अनीस ने मामला दर्ज कराया। जो 30 मई को केस दर्ज हुआ। ढाई माह बाद भी इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर कोतवाली पर हंगामा किया और कोतवाल बीएस सिरोही का घेराव कर कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि चार दिन मेें कार्रवाई न होने पर कोतवाली में धरना शुरू करेंगे। कोतवाली बीएस सिरोही ने कहा स्वयं इस मामले को मौके पर जाकर व पूरे मामले का अध्ययन कर कार्रवाई कराएंगे तो लोग शांत हुए। इसमें अनिल, अनीस कुरैशी, हाजी तुफैल, मेहरबान, देवेंद्र चौधरी, साजिद, शाहिद, शाहनवाज, बाबू ठेकेदार, इरफान, इमरान, हनीफ कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed