{"_id":"5b3bd1a94f1c1bbd248b456e","slug":"201530646953-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की बरामदगी को लेकर हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्ताओ ने थाना घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की बरामदगी को लेकर हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्ताओ ने थाना घेरा
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के चंदायन गांव से समुदाय विशेष का युवक 13 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर ले गया। इस संबंध में किशोरी के भाई ने बिनौली थाने पर नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसे लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, वहीं मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बिनौली थाने का घिराव कर किशोरी की सकुशल बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने 24 घंटे में किशोरी की बरामदगी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
चंदायन गांव निवासी जाहिद अंसारी पुत्र जमील अंसारी गत दो दिन पूर्व गांव की ही एक 13 वर्षीय किशोरी को उस समय बहला फुसलाकर ले गया जब वह दाहा मार्ग पर स्थित एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने जा रही थी। किशोरी के भाई ने बिनौली थाने पर नामजद तहरीर दी, जिस पर थाना पुलिस ने 363, 366, आईपीसी व 7/8 पोक्सो अधिनियम की धाराओं में दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी।
इसे लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस मामले में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनोली, अंकित बडौली, जयकुमार, नितिन जैन, किशोर चौहान चंदायन पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद उनके साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने बिनौली थाने का घिराव कर किशोरी की सकुशल बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने 24 घंटे के भीतर किशोरी की बरामदगी न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी है। एसएसआई बिनौली ओमकार सिंह ने उन्हें जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपी को पकड़ने का आश्वाशन दिया । इस दौरान जगमोहन, महकार, रामशरण, बबलू, शनि, संजय, संतराम, नितिन, रोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।