फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बामनौली में रोडवेज बस चालक व परिचालक को पीटा

बामनौली में रोडवेज बस चालक व परिचालक को पीटा

Wed, 20 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बामनौली में रोडवेज बस चालक व परिचालक को पीटा
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव के पास तीन युवकों ने रोडवेज बस को बिजरौल में न रोकने पर चालक और परिचालक के साथ मारपीट की। दो युवक बस से उतार गए, लेकिन एक युवक को यात्रियों ने पकड़ लिया और चालक ने बस दौड़ा दी। दाहा पुलिस चौकी पर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बिना कार्रवाई के युवक को छोड़ दिया। बस चालक ने चौकी पर हंगामा किया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह नौ बजे बड़ौत से रोडवेज बस को चालाक देवेंद्र मुजफ्फरनगर के लिए लेकर चला । जब वह बिजरौल गांव में पहुंचा तो दो युवकों ने बस रोकने के लिए हाथ दिया, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। तीन युवकों ने बाइक से बस का पीछा कर बामनौली गांव में रुकवा लिया और चालक देवेंद्र और परिचालक सुनील के साथ मारपीट की। इसमें दोनोें घायल हो गए। दो युवक तो बस से उतार गए, लेकिन एक युवक को यात्रियों ने पकड़ लिया। चालक ने बस को दौड़ा दिया।
विज्ञापन

दाहा पुलिस चौकी पर बस को लेकर पहुंचे और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई किए युवक को छोड़ दिया। इसको लेकर बस चालक ने चौकी पर हंगामा किया। उसका कहना था कि आए दिन रोडवेज बस चालकों के साथ मारपीट की घटनाएं हो रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। उसने चौकी में तहरीर दी। दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर आई है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed