{"_id":"5b0b08284f1c1b9b6e8b4da4","slug":"201527449640-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में किशोर व महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में किशोर व महिला घायल
Updated Mon, 28 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में किशोर और महिला घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
दुड़भा गांव में विकास पुत्र नरेंद्र हैंडपंप पर पानी लेने गया । तभी उसका तेहरा भाई सोनू भी पहुंच गया। पानी भरने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। सोनू ने विकास को मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी मां रूबी ने कोतवाली में सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । दूसरी मारपीट की घटना पदड़ा गांव में हुई। शनिवार की रात में शराब पीकर प्रवीन ने अपनी पत्नी पवित्रा को मारपीट कर घायल कर दिया। पत्नी ने बताया कि वह आए दिन शराब पीकर अपने माता-पिता और पत्नी के साथ मारपीट करता है। उसने पुलिस से शिकायत की है।