फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुजारी हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

पुजारी हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

Sun, 13 May 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुजारी हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

सिलाना गांव में पुजारी हत्याकांड का खुलासा न होने पर पंचायत हुई। पुलिस को खुलासे के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम देकर एसपी दफ्तर पर धरना देने की चेतावनी दी।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा तीन मई को सिलाना गांव के मंदिर में पुजारी संदीप पुत्र निर्भय की फांसी लगाकर हत्या कर दी। छपरौली थाने पर हत्या की धारा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले मेें दस दिन बाद भी पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पंचायत में निर्णय लिया कि यदि पुलिस ने तीन दिन मेें हत्याकांड का खुलासा नहीं किया तो चौथे दिन ग्रामीण एसपी दफ्तर पर धरना शुरू कर देंगे। इसमें अमित, महक सिंह, ब्रजपाल, संदीप, मोहित, विमला, संतोष, कमलेश आदि रहे। इस संबंध में एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुजारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण हैंगिंग आया है। फिर भी पुलिस हत्या के पहलु पर भी जांच कर रही है। पुलिस को इस मामले में कुछ हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


ट्रक चालक को पीटा
बागपत। निवाड़ा पुलिस चौकी के पास स्थित जिला पंचायत के ठेके पर शुक्रवार की रात में अवैध वसूली को लेकर तीन-चार युवकों ने ट्रक चालक दीपक की पिटाई कर दी। चालक ने बताया कि वह उन्हें 50 रुपये दे रहा था, लेकिन युवक 100 रुपये मांग रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठेके से मारपीट करने वाले सूरज निवासी ब्राह्मण पुट्ठी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed