{"_id":"5adb95eb4f1c1b56098b5c34","slug":"201524340203-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूजती के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूजती के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सूजती गांव के ग्रामीणों ने दो पुलिस कर्मियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार के नेतृत्व में सूजती गांव के ग्रामीण एसपी दफ्तर पहुंचे और दोघट पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा सूजती गांव निवासी कन्हैया लाल पुत्र धर्मवीर सिंह बागपत कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा है। 20 अप्रैल को दो पुलिस कर्मी नोटिस लेकर उनके घर पहुंचे। उन्होंने नोटिस के नाम पर उसने एक हजार रुपये मांगे। कन्हैया लाल ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो दोनों पुलिस कर्मियों ने गाली गलौच कर उसने साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। जब ताऊ छुड़ाने आए तो पुलिस कर्मियों ने उन पर राइफल तान दी और गोली मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। बाद में दोनों पुलिस कर्मी धमकी देकर चले गए कि यदि किसी से शिकायत की तो झूठे केस में फंसा देंगे। इस घटना के बाद से उनका पूरा परिवार भयभीत है। उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इनमें जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणा, तेजवीर सिंह, डॉ. धर्मवीर सिंह, प्रमोद शर्मा, सोहनवीर, अमित, नरेश प्रवेंद्र, सुरेश पाल, उर्मिला देवी, घरभरी, संतोष देवी, चंद्रो देवी आदि रहे।