फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यमुना रोड पर छात्राओं से छेड़छाड़

यमुना रोड पर छात्राओं से छेड़छाड़

Sun, 01 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
यमुना रोड पर छात्राओं से छेड़छाड़
बागपत। यमुना रोड पर छात्राओं से तीन-चार मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं के शोर मचाने पर व्यापारियों ने युवकों को पकड़ लिया। आरोपी युवक पुलिस से भी उलझ गए। पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी। व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बागपत में यमुना रोड पर कॉलेज जा रही तीन छात्राओं ने तीन-चार युवकों ने फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ की। छात्राओं ने पहले युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। छात्राओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के व्यापारियों की भीड़ लग गई और उन्होंने तीन मनचलों को पकड़ लिया। युवकों की धुनाई की। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो पकड़े गए युवकों को पुलिस को सौंपा। युवक पुलिस से भी भिड़ गए। उनकी पुलिस कर्मियों से नोंक झोंक हुई। पुलिस तीनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इस वारदात से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा आए दिन मनचले छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं, लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी रहती है। मनचलों को सबक सिखाने के लिए सरकार ने एंटी रोमियो टीम भी बनाई, लेकिन छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा है। जनपद में एंटी रोमियो टीम फेल हो गई। मनचले बेखौफ होकर छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली में अभी तक कोई तहरीर लेकर नहीं आया है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मनचले ने छात्रा के साथ की छेड़छाड़
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में शाम के समय बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही एक छात्रा के साथ मनचले ने छेड़खानी कर दी। विरोध करनेे पर मनचला भाग गया। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। वहां उन्होंने मनचले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने देर रात्रि छेड़छाड़ करने वाले मनचले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed