फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पीड़ित पक्ष का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

पीड़ित पक्ष का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

Tue, 27 Mar 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
बागपत।
विज्ञापन

सहकारी शुगर मिल बागपत में डेढ़ माह पहले दो ठेकेदारों सहित तीन युवकों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि आरोपी उन्हें मारने की धमकी दे रहे हैं। इसको लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसपी दफ्तर में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
सोमवार को राजपूत विकास समिति के जिलाध्यक्ष विजय सिंह फौजी के नेतृत्व में सिसाना, गोरीपुर, बागपत, पाली, मीतली, प्रहलादपुर खट्टा, शिकोहपुर, टटीरी, मेवला, बसा टीकरी, खेड़ी, क्यामपुर, सूजरा, गठिना, हलालपुर, बड़का आदि गांवों के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी को बताया कि सात फरवरी को सहकारी चीनी मिल बागपत में शीरे के टैंक की खुदाई का कार्य करा रहे ठेकेदार सचिन पुत्र वीरेंद्र, सुरेंद्र पुत्र लक्ष्मण और जेसीबी चालक मुबारिक पर 8-10 लोगों ने मारपीट की । इसमें वे घायल हो गए थे। हमलावरों ने जेसीबी और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ भी की । आठ फरवरी को बागपत कोतवाली पर धीरज निवासी बाघू, नीरज निवासी बुढेडा और बंटी निवासी सिसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, डेढ़ माह बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुले घूम रहे हैं।
विज्ञापन

25 मार्च को सचिन और सुरेंद्र बाइक पर टटीरी जा रहे थे। मेरठ रोड पर गंगा बिक्र फील्ड के पास आरोपी तीनों युवकों ने उन्हें रोका और उनके साथ गाली गलौच कर धमकी दी कि पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। यदि बागपत क्षेत्र में कार्य करना है तो हमें हफ्ता देना पड़ेगा और यदि हमारे हिसाब से नहीं चलोगे तो जान से मार देंगे। इसकी शिकायत उन्हें पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उन्होंने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इनमें सुनील प्रधान, सुबोध, पार्थ, सुभाष, विनोद, संजय, दिनेश, इंद्रपाल, नरेश कुमार, मनोज आर्य, डॉ. राजेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ इस मामले में सिसाना निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह ने आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने व धमकी के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने धीरज, नीरज और बंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed