फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे

मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे

Sat, 12 Jan 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे
मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रामराज क्षेत्र के हवाला कारोबारी को लूटने के इरादे से आये तीन बदमाशों को पुलिस ने टिकौला नहर पुल से मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य गिरफ्तार कर लिए गए। पकडे़ गए बदमाशों से चोरी की बाइक, तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए गए। एसपी देहात व सीओ जानसठ समेत कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

रामराज थाना प्रभारी राजेंद्र गिरि ने बताया कि एक सूचना के आधार पर शनिवार सुबह करीब सात बजे पुलिस टिकौला नहर पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए, तो पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक चला रहा शहर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी नूर मोहम्मद उर्फ डेनी पुत्र याकूब गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी शुभम पुत्र सुदेशपाल निवासी अमीरनगर थाना तितावी और साहिल पुत्र बाबूखा निवासी अहमदनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को तमंचों व कारतूसों समेत गिरफ्तार कर लिया। घायल नूर मोहम्मद पर थाना छपार, कोतवाली, थाना तितावी में लूट, हत्या, डकैती, अपहरण व फिरौती आदि के मुकदमे दर्ज हैं। शुभम पर उत्तराखंड के थाना कनखल के रौशनाबाद में एक डाक्टर से लूट व हत्या का मामला दर्ज हैै। साहिल पर फिलहाल कोई बड़ा मामला दर्ज नहीं है। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ जानसठ सामेंद्र नेगी के साथ थाना मीरापुर, जानसठ, ककरौली व रामराज की पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ करने के बाद घायल नूर मौहम्मद को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि ये बदमाश एक हवाला कारोबारी को लूटने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed