{"_id":"6aee33a90a65842fa6046038","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160923-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छह दुकानों से जब्त किए साढ़े तीन लाख के पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छह दुकानों से जब्त किए साढ़े तीन लाख के पटाखे
विज्ञापन
अब्बासपुर में पटाखों की दुकानों में जांच करतें एएसपी आयुष श्रीवासत्व। स्रोत: पुलिस
- फोटो : udhampur news
उन्नाव/अचलगंज। शहर और अलग-अलग क्षेत्रों में बिना लाइसेंस अवैध रूप से आतिशबाजी बेच रहे आठ दुकानदारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। छह दुकानों से करीब 3.50 लाख के पटाखे जब्त किए हैं। इनके खिलाफ अवैध भंडारण की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
अब्बासपुर स्थित पटाखा बाजार में एएसपी उत्तरी और सीओ ने घर के सामने संचालित दो दुकानों को बंद कराया। एएसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव और सीओ सिटी विनी सिंह ने अब्बासपुर स्थित पटाखा दुकानों की जांच की। स्टार फायर वर्कस और राजेश राजपूत फायर वर्कस का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं था। इसके अलावा मानक से अधिक पटाखों का भंडारण मिला। इस पर दुकानों को बंद करा दिया गया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने छोटा चौराहा स्थित गंदा नाला के पास इसरत अली की बक्से की दुकान से एक गत्ते में दैमार बरामद किए, जिसकी अवैध रूप से बिक्री की जा रही थी। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अचलगंज थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बिना लाइसेंस कस्बे में पटाखों की बिक्री कर रहे संतोष गुप्ता, नीरज गुप्ता, अजय, अंकित और मोनू गुप्ता के पास से भारी मात्रा में माल बरामद किया। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि अचलगंज में सिर्फ एक दुकानदार को ही आतिशबाजी बनाकर बेचने का लाइसेंस मिला है।
विज्ञापन
पटाखों की अवैध बिक्री रोकें एसडीएम और सीओ : डीएम
उन्नाव। डीएम घनश्याम मीना ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एसडीएम और क्षेत्राधिकारी को पटाखों के अवैध भंडारण की जांच करने के निर्देश दिए। कहा कि आबादी क्षेत्र में पटाखों की दुकानें नहीं होनी चाहिए। अग्निशमन दल और एंबुलेंस सक्रिय रहें। कार्यकारी अधिकारी को साफ-सफाई और खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने को कहा। मिलावटी खाद्य पदार्थ व शराब की जांच और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस तैनाती के भी आदेश दिए गए। (संवाद)