Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रामबन में पुलिस ने चलाया जांच अभियान

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामबन में एक स्टाल का निरीक्षण करती पुलिस। - फोटो : udhampur news
रामबन। दीपावली के मद्देनजर पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के साथ मिलकर जिले के विभिन्न इलाकों में समन्वित सुरक्षा एवं जांच अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की जा रही है। इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ढोकों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की भी जांच और तलाशी ली जा रही है। पुलिस टीमें निर्धारित सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पटाखों की बिक्री वाले स्थानों का भी निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन

इस बीच एसओजी रामबन ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर मोबाइल वाहन जांच चौकियां स्थापित की हैं। विभिन्न स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं। इसका उद्देश्य सुरक्षा निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार ये एहतियाती कदम असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और त्योहार के दौरान आम जनता के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed