{"_id":"5aa433334f1c1bb3758b4c48","slug":"201520710451-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोंगी बाबा ने कैंटर चालक से हड़पे हजारों रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढोंगी बाबा ने कैंटर चालक से हड़पे हजारों रुपये
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पांच दिन पहले उत्तराखंड से खेकड़ा जा रहे कैंटर में लिफ्ट लेकर बैठे बाबा ने चालक से हजारों रुपये की नगदी हड़प ली । शनिवार को कैंटर चालक ने बाबा को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
शनिवार को राजपूत अब्दुल्लापुर मेवला निवासी अनिल कुमार पुत्र मनवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह कैंटर चालक है। पांच दिन पूर्व कैंटर में सामान भरकर उत्तराखंड से खेकड़ा जा रहा था। जैसे ही वह हिसावदा पहुंचा, तभी एक बाबा ने कैंटर रुकवाया और लिफ्ट के बहाने बैठकर चल दिया। बीच रास्ते में पहुंचकर बाबा ने अपनी फर्जी ज्योतिष विद्या का प्रयोग कर कैंटर चालक को अपने वश में करना शुरू कर दिया और उसे पूरी तरह से अपने वश में करके उसके हाथ में राख थमा दी और उससे 5800 रुपये हड़प लिए और मीतली उतर गया, लेकिन चालक का कोई काम सिद्ध नहीं हुआ। कैंटर चालक ने बताया कि वह शनिवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जा रहा था, तभी गुफा मंदिर पर उसकी नजर उक्त बाबा पर पड़ी और उसने कैंटर से उतर कर उसे पकड़ लिया और अपने पैसे की मांग की। बाबा के बहाने बनाने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली लेकर पहुंची । पीड़ित ने उक्त बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।