{"_id":"6aff38e67a3e2790b106f824","slug":"a-motorcyclist-was-struck-by-a-private-bus-just-as-he-was-leaving-a-petrol-pump-una-news-c-93-1-ssml1048-214036-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पेट्रोल पंप से निकलते ही निजी बस की चपेट में आया बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पेट्रोल पंप से निकलते ही निजी बस की चपेट में आया बाइक सवार
Thu, 19 Nov 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
ऊना धर्मशाला मार्ग पर हुए हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
ऊना। ऊना-अंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सब्जी मंडी के समीप वीरवार सुबह निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोअर अरनियाला निवासी 63 वर्षीय धर्मपाल के रूप में हुई है। हादसा सुबह करीब आठ बजे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने कट के पास हुआ। गंभीर रूप से घायल धर्मपाल को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार धर्मपाल वीरवार सुबह सब्जी मंडी के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वह बाइक लेकर पंप से बाहर निकलकर मुख्य सड़क पर आ रहे थे, उसी दौरान ऊना से गगरेट की ओर जा रही निजी बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सदर थाना ऊना की पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे वाले स्थान पर बने कट को लेकर पहले भी कई बार आपत्ति जताई जा चुकी है। कट के सामने शहर की एक बड़ी कॉलोनी के लिए रास्ता जाता है। ऐसे में सड़क पार करने और वाहनों के मुख्य मार्ग पर आने-जाने के दौरान अक्सर वाहनों की कतारें लग जाती हैं। उल्टी दिशा से आने वाले वाहनों के कारण भी यहां हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने इस स्थान पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने और कट की स्थिति की समीक्षा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।