Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Motorcycle struck by an out-of-control tractor-trolley; two youths killed

Pratapgarh News: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, दो युवकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle struck by an out-of-control tractor-trolley; two youths killed
संग्रामगढ़ के कुसेमर चौराहे के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे टेंट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर और ट्रॉली ने आगे चल रही दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की हालत नाजुक है। उन्हें स्थानीय सीएचसी ले जाया गया है।
विज्ञापन

उदयपुर के पूरे खानीपुर निवासी आकाश सरोज (21), अमरेश सरोज (22), शैलेंद्र (19) और आकाश (22) दो अलग-अलग बाइक से बेंती में आयोजित रामकथा सुनने जा रहे थे। इसके बाद मनगढ़ दर्शन की योजना थी लेकिन चारों युवक मनगढ़ से दो किमी पहुंचे संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुसेमर चौराहे पर पहुंचे थे कि टेंट हाउस के बर्तनों से ओवरलोड एक ट्रैक्टर और ट्रॉली अनियंत्रित होकर आगे चल रही दोनों बाइकों से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन

टेंट हाउस का बर्तन सड़क पर बिखर गया। लहूलुहान आकाश सरोज और शैलेंद्र सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। अमरेश और आकाश को सीएचसी से रायबरेली एम्स रेफर किया गया। वहीं, ट्रैक्टर पर सवार नारायण, पिंटू, नंदू और अभिषेक को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने सभी को थाने में बिठाया है। घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों में बड़ा था आकाश
आकाश दो भाइयों में बड़ा था। बड़ी बहन ज्योति की शादी हो चुकी है। छोटा भाई आदेश है। बेटे की मौत से मां मीनू सरोज और पिता वीरेंद्र सरोज बदहवास हो गए। वहीं, शैलेंद्र के पिता संतलाल कबाड़ का कारोबार करते हैं। दो बहनें अर्चना और कल्पना हैं। छोटा भाई हरिनाथ है।
संतलाल ने कहा, पहले पता होता तो बेटे शैलेंद्र को न जाने देता
शैलेंद्र और आकाश की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची हुई। शैलेंद्र की मौत पर पिता संतलाल ने रोते हुए कहा कि पहले पता होता तो बेटे को घर से न जाने देता। घरवालों को जानकारी नहीं थी कि वह कथा सुनने जा रहा है। हादसे के बाद परिजन सीएचसी रामपुर संग्रामगढ़ पहुंचे।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने दो युवकों की मौत पर दुख जताया।
घायल युवकों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की और हर संभव का आश्वासन भी दिया। कहा कि यदि घटना में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्रवाई सुनिश्चित कराए जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की।
----------------
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। राजीव द्विवेदी, सीओ लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed