फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फेरी पर सामान बेचने वाले युवक से लूटपाट

फेरी पर सामान बेचने वाले युवक से लूटपाट

Thu, 22 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
फेरी पर सामान बेचने वाले युवक से लूटपाट
बागपत। दाहा-गैडबरा गांव में फेरी पर प्लास्टिक के बर्तन बेचने वाले युवक से तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े 1700 रुपये लूट लिए और विरोध करने पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस चौकी दाहा पर तहरीर दी। पुलिस जांच में मामला मारपीट का निकला। बाद में परिजन घायल को लेकर एसपी बागपत कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लूंब गांव निवासी आमिर खान पुत्र फिजू फेरी पर प्लाटिक के बर्तन बेचने का काम करता है। बुधवार को आमिर व नसीम दाहा गांव में सामान बेचकर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पहुंचे तो तीन युवकों ने चाकू के बल पर आमिर को रोक लिया। वे आमिर को गैडबरा मार्ग पर एक खेत में ले गए और डंडा मारकर पैर तोड़ दिया। बदमाशों ने उससे 1700 रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर उसकी पीठ में चाकू मार दिया। इसी दौरान आमिर का साथी नसीम वहां पहुंच गया और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण उधर दौड़े तो बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने एक बदमाश की पहचान कर ली है।
विज्ञापन

इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस चौकी दाहा पर तहरीर दी। पुलिस ने जांच की तो मामला मारपीट का निकला। पुलिस ने आरोपी एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेकर उन्हें वहां से टरका दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल तक नहीं कराया। इसके बाद किसान मजदूर सभा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनीस सिद्दकी के नेतृत्व में परिजन घायल को लेकर एसपी बागपत के पास पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामला मारपीट का है। लूट का आरोप झूठा लगा रहे है। किसान के ट्रैक्टर से रेहड़ा टकराने पर उनके बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed