फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में नहीं होने देंगे पदमावत फिल्म का प्रदर्शन

बागपत में नहीं होने देंगे पदमावत फिल्म का प्रदर्शन

Thu, 25 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
बागपत में नहीं होने देंगे पदमावत फिल्म का प्रदर्शन
बागपत। राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष विजय फौजी ने कहा फिल्म पदमावत का जिले में प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। सिनेमा के नाम पर इतिहास से खिलवाड़ किया जा रहा है। किसी भी निर्माता और निदेशक को यह अधिकार नहीं है कि वह समाज के इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश करें।
विज्ञापन

बॉलीवुड की फिल्म पदमावत को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को रिलीज होने जा रही फिल्म के लिए राज्यों को कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी है। राजपूत विकास समिति के जिलाध्यक्ष विजय फौजी ने कहा कि संजय लीला भंसाली ने सिनेमा के जरिये राजपूत समाज के इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश किया है। यह निंदनीय है। अलाउद्दीन खिलजी को फिल्म में हीरो की तरह पेश किया जा रहा है। समाज इसे कतई सहन नहीं करेगा। जिले में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि इसे सहन नहीं किया जा सकता। सिनेमा के नाम पर आखिर इतिहास को कैसे तोड़ने की इजाजत दी जा सकती है। पूरा समाज इस फिल्म का विरोध करता है। बल्कि अन्य समाज के लोगों को भी साथ देना चाहिए, ताकि भविष्य में उनके समाज के नाम पर भी ऐसी किसी फिल्म का निर्माण न किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed