फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भड़ाना मार्केट में दुकानों में तोड़फोड़

भड़ाना मार्केट में दुकानों में तोड़फोड़

Sun, 31 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
भड़ाना मार्केट में दुकानों में तोड़फोड़
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित भड़ाना मार्केट में शुक्रवार की रात में पांच-छह लोगों ने दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की और उन्हें मारने की धमकी दी। इस संबंध में मार्केट के दुकानदारों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

दुकानदारों ने दी तहरीर में कहा भड़ाना मार्ग में वे सभी किराए पर दुकान लेकर अलग-अलग काम करते हैं। इसी मार्केट में एक ट्रांसपोर्ट की दुकान है। इसका मालिक गलत लोगों को बैठाता है और शराब पीकर आए दिन दुकानदारों को परेशान करता है। शुक्रवार को उन्होंने दुकानदार मन्नू के साथ झगड़ा कर दिया। उन्होंने अन्य दुकानदारों को भी धमकी दी या दुकानें छोड़कर भाग जाओ, नहीं तो तुमसे हफ्ता वसूली की जाएगी। इसका दुकानदारों ने विरोध किया। उस समय तो वे चले गए, लेकिन शुक्रवार की रात में जब सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए तो ट्रांसपोर्ट और उसके पांच-छह साथियों ने कई दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा किसी का शटर तोड़ दिया, किसी के जीने की रेलिंग तोड़ दी, किसी के बाहर लगा डिश को तोड़ दिया। शनिवार की सुबह जब दुकानदार दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। उन्होंने ट्रांसपोर्ट से इसकी शिकायत की तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है। तहरीर देने वालों में धर्म सिंह तोमर, अमित तोमर मन्नू, प्रवीण कुमार, जमील, मोमिन, सुंदर मलिक, जितेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed