फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्र को बंधक बनाकर तमंचों से पीटा

छात्र को बंधक बनाकर तमंचों से पीटा

Sat, 30 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
छात्र को बंधक बनाकर तमंचों से पीटा
छात्र को बंधक बनाकर तमंचों से पीटा
विज्ञापन

बड़ौत। कोताना रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर से अपने गांव कोताना जा रहे एक छात्र को दो बाइकों पर सवार छह युवक तमंचों के बल पर अगवा कर ले गए और कमरे में बंद कर तमंचों की बटों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उन्होंने हवाई फायर भी किया और बाद में छात्र को मरा समझकर चले गए। घटना के बाद छात्र ने कोतवाली में तहरीर दी।

घायल हिमांशु पुत्र ज्ञानेंद्र कोताना गांव का रहने वाला है। वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह शुक्रवार को कोताना रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर अपने गांव जा रहा था। तभी दो बाइकों पर सवार छह युवक तमंचों के बल पर अगवा कर कोताना रोड पर ही एक कमरे में ले गए। यहां उसकी तमंचों की बटों से जमकर पिटाई की और एक हवाई फायर भी किया। बाद में हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद छात्र ने इस संबंध में छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed