फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सूजरा-बालैनी की स्वच्छता समिति से होगी 19.27 लाख की रिकवरी

सूजरा-बालैनी की स्वच्छता समिति से होगी 19.27 लाख की रिकवरी

Sat, 09 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
सूजरा-बालैनी की स्वच्छता समिति से होगी 19.27 लाख की रिकवरी
सूजरा-बालैनी की स्वच्छता समिति से होगी 19.27 लाख की रिकवरी
विज्ञापन

बागपत। सूजरा और अमीपुर बालैनी में संचालित पाइप पेयजल योजना के कार्यों में बड़े गोलमाल पर जांच रिपोर्ट के बारे में डीडीओ ने डीएम को अवगत करा दिया है। इसके आधार पर दोनों गांवों में स्वच्छता समिति से 19.27 लाख रुपये की रिकवरी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
डीडीओ हूब लाल ने बताया कि उनके साथ जल निगम के अवर अभियंता मोहम्मद हारूण के साथ गांवों में इस योजना से जुड़े कामकाज की जांच की थी। इसमें काफी कमियां मिलीं। बताया कि सूजरा गांव में 2008-09 में योजना स्वीकृत हुई थी। इसकी लागत 16.96 लाख रुपये थी। पेयजल स्वच्छता समिति के साथ अनुबंध हुआ। प्रथम किस्त में बोरिंग कार्य, नलकूप क्षमता की जांच, पानी की जांच, पंप हाउस का निर्माण पंपित प्लांट अधिष्ठापन सहित अन्य कार्य होने थे। लेकिन कार्य नहीं कराए गए। पंप हाउस का निर्माण 90 प्रतिशत मिला था।
विज्ञापन

जांच के दौरान गांव के राकेश, नरेंद्र और आशु ने बताया कि एक पूर्व प्रधान के घर गंगाजल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आईएसआई मार्का पीवीसी पाइप क्षतिग्रस्त हालत में पड़े मिले। समिति के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष ने योजना में कोई रुचि नहीं ली गई। दूसरी किस्त का उपभोग वाउचरों के रूप में उपलब्ध कराया, जिसमें सीए की कोई ऑडिट रिपोर्ट नहीं थी। तीसरी किस्त का भी कोई समायोजन प्रस्तुत नहीं किया। 10.17 लाख का गोलमाल किया गया है। वहीं अमीपुर बालैनी में 22.76 योजना के लिए स्वीकृत है। यहां पूर्व प्रधान के घर पाइप क्षतिग्रस्त हालत में पड़े मिले। इस गांव में 9.10 लाख रुपये की गड़बड़ी मिली। डीएम को जांच रिपोर्ट भेज दी थी। इस गोलमाल में गांव की ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति को ही जिम्मेदार ठहराया गया है। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि दोनों जगह 19.27 लाख का गोलमाल किया गया है। इसकी रिकवरी की जाएगी। इसी प्रक्रिया के लिए डीएम को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ ने बताया कि इससे पहले धनौरा सिल्वरनगर गांव में हुई पाइप पेयजल योजना की जांच की थी। इसमें उन्हें 13 लाख रुपये का गोलमाल मिला था। इसके बाद डीडीओ ने पेयजल स्वच्छता समिति के दो और सहायक लेखाकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed