{"_id":"5a259eea4f1c1b72548c13cb","slug":"201512414954-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक बरामदगी को एसपी दफ्तर पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिनी ट्रक बरामदगी को एसपी दफ्तर पर हंगामा
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बिलोचपुरा गांव से गायब मिनी ट्रक (छोटा हाथी) की बरामदगी के लिए लोगों ने एसपी दफ्तर पर हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में उन्होंने एसपी से शिकायत की।
बिलोचपुरा गांव के रियाजू ने बताया कि वह अपना मिनी ट्रक गांव में ही जुल्फिकार के घेर में खड़ा करके 18 नवंबर को चला गया । अगले दिन वहां पर ट्रक नहीं मिला। जानकारी करने पर गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया तीन आदमी ट्रक में चोरी की बैटरी लादकर ले गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति गांव का ही है। ट्रक की आरोपी युवक के परिजनों से मांग की। इस संबंध में पंचायत भी हुई। उनको आश्वासन दिया ट्रक जल्द ही वापस लौटा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक वापस नहीं किया । इसकी सिंघावली अहीर थाने में भी शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन उसको बरामद नहीं किया। इसे लेकर परिजन और ग्रामीण एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक बरामदगी को हंगामा किया। उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में एसपी से शिकायत की। उधर सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती का कहना है कि मिनी ट्रक की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। जिन युवकों पर मिनी ट्रक गायब करने का आरोप लगाया जा रहा है। आरोपी टावरों से बैटरी चोरी करते है। इनमें से एक जेल भी जा चुका है।