फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाइक से बैग उतारकर भागे बदमाशों ने दी धमकी

बाइक से बैग उतारकर भागे बदमाशों ने दी धमकी

Sun, 12 Nov 2017 01:38 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
बाइक से बैग उतारकर भागे बदमाशों ने दी धमकी
अमीनगर सराय (बागपत)। पिलाना-ढ़िकौली मार्ग पर पिलाना गन्ना क्रेशर के पास बाइक से बैग उतारकर भाग रहे बदमाशों का पीछा किया तो युवक को बदमाशों ने जान से मारने की दी। उस समय युवक सड़क किनारे खेत में लघुशंका करने के लिए गया था।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर निवासी सचिन यादव फरीदाबाद में एक कंपनी में नौकरी करता है। शुक्रवार की रात में करीब साढ़े सात बजे कंपनी से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही पिलाना गांव के खेतों में गन्ना क्रेशर के पास पहुंचा, तभी रोड पर बाइक खड़ी करके खेत में लघुशंका करने के लिए चला गया। उसी समय ढ़िकौली की ओर से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने बाइक से बैग उतारकर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बैग में लैपटॉप, मोबाइल और 12 हजार रुपये नगद थे। उसने पुलिस को सूचना की। पुलिस ने घंटों बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर पर सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष अरविंद्र कुमार का कहना है कि बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed