फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षक अरविंद हत्याकांड

शिक्षक अरविंद हत्याकांड

Thu, 10 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक अरविंद हत्याकांड
बागपत। शिक्षक अरविंद हत्याकांड में फिर नया मोड़ आ गया है। केस का खुलासा करने वाले रमाला थाने के इंस्पेक्टर शरद तिलारा को लाइन हाजिर कर दिया गया। फिर से केस की विवेचना होगी। एएसपी अजय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

रमाला गांव के शिक्षक अरविंद की स्कूल से घर लौटते वक्त 29 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त अरविंद के साथ शिक्षक विकास भी थी। पुलिस ने कई दिन तक विकास और एक अन्य युवक से पूछताछ की। रमाला इंस्पेक्टर शरद तिलारा ने दोघट थाने के हिस्ट्रीशीटर जानू उर्फ जान मोहम्मद एवं उसके साथी दो साथी बताते हुए केस का खुलासा कर दिया था। हालांकि खुलासे के पहले दिन से ही इस पर सवाल खड़े हो रहे थे। पुलिस ने शिक्षक से लूटी गई बाइक बरामद की, लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गए। शिक्षक अरविंद के परिजनों ने भी सवाल उठाया था। एएसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर रमाला को लाइन हाजिर कर दिया गया है। शिक्षक हत्याकांड की दोबारा से विवेचना होगी।
विज्ञापन


विकास से फिर हो सकती है पूछताछ
अरविंद हत्याकांड में उसके साथी शिक्षक से पूछताछ के बाद पुलिस ने कई दिन बाद हिरासत से छोड़ा था, जिससे उसकी हालत खराब हो गई थी। विकास और उसके परिजनों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया था। केस की अगर दोबारा से जांच शुरू हुई तो विकास से फिर पूछताछ हो सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि वारदात के वक्त विकास ही मृतक अरविंद के साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed