{"_id":"5cdc6984bdec22075f57832f","slug":"191557948804-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के लिपिक पर 1.40 करोड़ गबन का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विद्युत निगम के लिपिक पर 1.40 करोड़ गबन का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर में यमुना रोड खत्ते के पास विद्युत उपकेंद्र के तत्कालीन लिपिक पर 1.40 करोड़ रुपये गबन का आरोप लगा है। एसडीओ ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। लिपिक ने दिसंबर से मार्च माह तक बिजली के बिलों की धनराशि विभाग के अकाउंट में जमा नहीं कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी लिपिक ने सभी आरोपों को निराधार बताया।
एसडीओ राणा प्रताप ने बताया कि बागपत में यमुना रोड खत्ते के पास विद्युत उपकेंद्र पर लिपिक सुरेश कुमार तैनात थे। आठ मार्च को उनका तबादला मंडोला बिजलीघर में हो गया। बिजली के बिलों की धनराशि लिपिक सुरेश कुमार ही अपने पास रखता था। उसने ने दिसंबर 2018 से मार्च 2019 तक विभाग के अकाउंट में बिजली के बिलों की धनराशि जमा नहीं कराई। आरोप है कि लिपिक ने 1.40 करोड़ रुपये का गबन किया है। धनराशि जमा नहीं करनी पड़े, इसलिए अपना तबादला कराकर चला गया। एसडीओ ने आरोपी लिपिक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं आरोपी लिपिक सुरेश कुमार ने बताया कि जब उनका तबादला हुआ था, तो उन पर विभाग का कोई बकाया नहीं था। विद्युत निगम के अधिकारियों ने लिखकर भी दिया था कि उस पर कोई बकाया नहीं है। उसे राजनीति के तहत फंसाया जा रहा है। उसके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।