{"_id":"5cd9bc3bbdec220774413c3d","slug":"191557773371-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावली-बरवाला मार्ग पर तमंचो के बल पर युवक से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बावली-बरवाला मार्ग पर तमंचो के बल पर युवक से लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बावली-बरवाला मार्ग पर बाइक से अपने गांव जा रहे एक युवक से पांच छह बदमाशों ने तमंचे के बल पर 20 हजार रुपये की नगदी लूट ली। इसकी सूचना 100 डायल पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। पीड़ित युवक ने लूटपाट करने वाले बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
लूट का शिकार हुआ मोहित पुत्र लोकेंद्र बरवाला गांव का रहने वाला है। वह सेना में भर्ती होने के लिए जाट कॉलेज के मैदान में दौड़ लगाकर बाइक से अपने गांव जा रहा था। तभी उसके चाचा का फोन आया कि वह बावली चुंगी पर है 20 हजार रुपये लेकर घर दे देना। वह पैसे लेकर बावली की ओर चला तो बाइक पर दो बदमाश उसके पीछे लग लिए। जब वह बावली-बरवाला मार्ग के बीच पहुंचा तो बाइक पर सवार बदमाशों के अन्य साथ रास्ते में मिले और उसे तमंचे के बल पर रोक लिया। उसके साथ मारपीट कर 20 हजार रुपये की नगदी छीन ली और जान से मारने की धमकी देेकर भाग निकले। उसने इसकी सूचना 100 डायल पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। इस संबंध में मोहित ने लूटपाट करने वाले बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। एसएसआई धर्मेंद्र सिद्धू का कहना है कि अभी जांच में मारपीट का मामला लग रहा है, जांच में यदि पैसे लूटने स्पष्ट होता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।