फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बालू से लदे ट्रक के चालक ने दरोगा के भतीजे को खींचा

बालू से लदे ट्रक के चालक ने दरोगा के भतीजे को खींचा

Sun, 30 Dec 2018 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बालू से लदे ट्रक के चालक ने दरोगा के भतीजे को खींचा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पूर्वी यमन नहर पर यूपी पुलिस के एसआई का भतीजा अपनी कार से छपरौली रोड पर आ रहा था, तभी छपरौली रोड से आ रहे बालू से लदा ट्रक तीव्र गति से आया और उनकी कार में टक्कर मार दी। युवक ने विरोध किया तो चालक उन्हें खींचकर ले गया। इसी दौरान राहगीरों ने भागते ट्रक चालक को पकड़ कर पीटा। बाद में औद्योगिक पुलिस चौकी में आरोपी को सौंपा।

कोतवाली में नोएडा में तैनात एसआई राजपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भतीजा प्रदीप पुत्र धर्मपाल आवास विकास कॉलोनी से कार लेकर पूर्वी यमन नहर से छपरौली रोड की ओर आ रहा था, तभी बालू से लदे ओवर लोड ट्रक ने उसने उनकी कार में टक्कर मारी। उसने कार से उतर कर विरोध किया तो ट्रक ड्राइवर उसे खींचकर साथ ले गया। राहगीरों के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने पीछा करके आरोप ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को औद्योगिक पुलिस चौकी में पुलिस कर्मियों को सौंपा। इस हादसे में भतीजा प्रदीप गंभीर घायल हो गया। एसआई राजपाल सिंह की तहरीर लेकर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed