फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों को न्यायलय में पेश किया

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों को न्यायलय में पेश किया

Sat, 29 Dec 2018 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों को न्यायलय में पेश किया
ठगी के आरोपियों को कोर्ट में पेश किया
विज्ञापन

बड़ौत। एसटीएफ मेरठ की टीम द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने वाले पकडे़ गए गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

मेरठ एसटीएफ केे सीओ ब्रिजेश कुमार के नेतृत्व में एसआई अरुण कुमार, सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल रकम सिंह ने बृहस्पतिवार को उस समय दिल्ली बस स्टैंड पर छापा मारकर कानपुर से आए गिरोह के जितेन्द्र व भूपेन्द्र को उस समय पकड़ लिया था जब वे स्विफ्ट कार में गिरोह के स्थानीय सदस्यों से ब्लैंक चेक व धनराशि लेने आए थे। बाद में गिरोह के अनुज वाजिदपुर, दिनेश ढिकौली, सावन बड़ौत, अजय, सचिन बालैनी को भी धर दबोचा गया था। पुलिस ने इनके पास से सनद, मार्कशीट, एटीएम कार्ड, ब्लैंक चेक, ओएमआरसी, आधारकार्ड, पैन कार्ड व मोबाइल बरामद किए थे। पूछताछ में पता चला कि गिरोह के बालकृष्ण मिश्रा फतेहपुर, अंकित पूनिया कंकरखेड़ा, दानवीर व नीटू व अरविंद राणा मुजफ्फरनगर अभी फरार हैं। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने सभी आरोपियों को न्यायलय भेज दिया गया है। जबकि उनके फरार साथियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed