फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एक्सप्रेस-वे पर गिरा आर्मी के मेजर का वायरलेस हैंडसेट

एक्सप्रेस-वे पर गिरा आर्मी के मेजर का वायरलेस हैंडसेट

Fri, 28 Dec 2018 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर गिरा आर्मी के मेजर का वायरलेस हैंडसेट
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां के पास आर्मी के मेजर का वायरलेस हैंड सेट गिर गया। मेजर ने कोतवाली में शिकायत की। एक्सप्रेस-वे पर गश्त कर रही डायल 100 पुलिस को हैंड सेट पड़ा मिला। पुलिस ने मेजर की सुपुर्दगी में हैंड सेट दे दिया।
विज्ञापन

आर्मी की मेरठ बटालियन के मेजर शिवा सेना की जिप्सी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए हरियाणा के हिसार से मेरठ जा रहे थे। जब वह एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां गांव के पास पहुंचे तो मेजर का वायरलेस हैंड सेट सड़क पर गिर गया। एक्सप्रेस-वे पर गश्त कर रहे पीआरवी 2952 के उप निरीक्षक शिवचरण सिंह को पुल के पास हैंड सेट पड़ा मिला, जिसे उन्होंने कोतवाली में जमा करा दिया। मेजर शिवा ने कोतवाली में हैंड सेट खोने की जानकारी दी। पुलिस ने हैंड सेट को मेजर की सुपुर्दगी में दे दिया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आर्मी के मेजर का हैंडसेट एक्सप्रेस-वे पर गिर गया था। मेजर को हैंड सेट वापस दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed