फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सुनील राठी पर मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोप तय

सुनील राठी पर मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोप तय

Fri, 21 Dec 2018 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सुनील राठी पर मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोप तय
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की जिला कारागार में हुई हत्या के मामले में कुख्यात सुनील राठी को पुलिस घेरे के बीच अदालत में पेश किया गया। जिला जज परमानंद शुक्ला की कोर्ट में राठी पर आरोप तय हुए। पेशी के बाद राठी को दिल्ली पुलिस वापस तिहाड़ जेल ले गई।
विज्ञापन

जिला कारागार में नौ जुलाई को हुई पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में दिल्ली पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी को जिला जज परमानंद शुक्ला की कोर्ट पेश किया। पचास से अधिक पुलिसकर्मियों के घेरे के बीच राठी को अदालत में ले जाया गया। बृहस्पतिवार को राठी पर बजरंगी की हत्या के आरोप तय हो गए। खेकड़ा पुलिस ने अक्तूबर में राठी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें राठी को ही आरोपी बनाया गया था। दिल्ली पुलिस के डीएसपी, चार कमांडो व 20 से अधिक पुलिसकर्मी राठी को कोर्ट लेकर आए। राठी की पेशी के समय कचहरी परिसर पुलिस छावनी बना रहा। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि पेशी के बाद दिल्ली पुलिस सुनील राठी को वापस तिहाड़ जेल ले गई है।
विज्ञापन

----------------------
यह था मामला
बागपत। जिला कारागार में नौ जुलाई को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जेलर ने सुनील राठी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने राठी की निशानदेही पर जेल के सेफ्टी टैंक से पिस्टल, दो मैगजीन, 22 कारतूस बरामद किए थे। तत्कालीन जेलर यूपी सिंह ने राठी के खिलाफ खेकड़ा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
वायरल फोटो के रहस्य से नहीं उठा पर्दा
बागपत। जिला कारागार के अंदर से मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद दो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे। पहले फोटो में सीने पर गोलियों के निशान नहीं थे। दूसरे फोटो में सीने पर दो गोली के निशान थे। ये फोटो किसने वायरल किए थे, पुलिस अभी तक इसका पता नहीं लगा पाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed