फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डिजिटल वालंटियर ग्रुप से बाहर होंगे शरारती लोग

डिजिटल वालंटियर ग्रुप से बाहर होंगे शरारती लोग

Wed, 05 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
डिजिटल वालंटियर ग्रुप से बाहर होंगे शरारती लोग
बागपत। पुलिस के डिजिटल वालंटियर ग्रुपों से शरारती लोगों को बाहर किया जाएगा। व्हाट्स एप समूह में गुड़ मार्निंग के मेसेज भेजने वाले वालंटियरों को पुलिस ने चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है। एसपी का कहना है कि अपराध नियंत्रण के लिए ग्रुप बनाया गया है। ग्रुप में आपराधिक घटनाओं की ही जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ढाई हजार डिजिटल वालंटियर बनाए थे। प्रत्येक थानों में 250-250 वालंटियरों का पंजीकरण कर उन्हें पुलिस के व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ा। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सभी थानों में डिजिटल वालंटियरों की बैठक लेकर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने एवं व्हाट्स एप ग्रुप में जानकारी देने के लिए कहा, लेकिन डिजिटल वालंटियरों ने ग्रुप में गुड़ मार्निंग के मेसेज भेजने के अलावा कोई भी जानकारी नहीं दी। अधिकतर वालंटियर सुबह को गुड़ मार्निंग के मेसेज, वीडियो भेजते हैं। इससे पुलिस तंग आ चुकी है। एसपी ने बताया कि ग्रुप से शरारती लोगों को बाहर किया जाएगा। अनाप शनाप मेसेज भेजने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। ग्रुप अपराध नियंत्रण के लिए बनाया। इसमें सेवानिवृत्ति अध्यापकों, पुलिस कर्मियों, सैनिकों को प्राथमिकता दी। इससे पुलिस को काफी फायदा होगा। शरारती लोगों को बाहर करने के बाद फिर से सही लोगों को समूह में जोड़ा जाएगा। इसमें पत्रकारों को भी वरीयता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जन के सहयोग के बिना अपराधों पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता। पुलिस हर जगह उपस्थित नहीं हो सकती। लोगों को अपने आसपास हो रही आपराधिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देनी होगी। पुलिस से डरें नहीं, बल्कि सहयोग करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed