फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाघू में मछली पालन तालाब के ठेकेदार पर फायरिंग

बाघू में मछली पालन तालाब के ठेकेदार पर फायरिंग

Tue, 23 Oct 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
बाघू में मछली पालन तालाब के ठेकेदार पर फायरिंग
बागपत ।
विज्ञापन

बाघू गांव में पांच-छह युवकों ने मछली पालन तालाब के ठेकेदार पर फायरिंग कर दी। ठेकेदार ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर छह युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

बाघू गांव निवासी महक सिंह पुत्र श्रीपाल ने बताया कि उसका गांव में मछली पालन तालाब ठेका है। सोमवार की दोपहर दो बजे के करीब गांव का ही युवक शराब के नशे में धुत होकर आया और उससे मछली मांगने लगा। उसने मछली देने से इंकार कर दिया। इसको लेकर उनमें विवाद हो गया। आरोपी ने गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट की। आरोपी वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद आरोपी अपने पांच साथियों के साथ तमंचे व धारदार हथियार लेकर तालाब पर पहुंचा। ठेकेदार महक सिंह को निशाना बनाते हुए तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। पांच-छह राउंड फायरिंग की। ठेकेदार ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर छह युवकों को नामजद कर तहरीर दी है। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed