फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईश्वरपुरी छात्र की हत्या

ईश्वरपुरी छात्र की हत्या

Tue, 09 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
ईश्वरपुरी छात्र की हत्या
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नेहरू रोड से सटे ईश्वर पुरी में रविवार की रात्रि में किराये पर रहे छात्र की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी। सोमवार को इसकी जानकारी मोहल्लेवासियों को मिली। सूचना पर एएसपी, सीओ और कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों के साथ पूछताछ की। इस मामले में युवक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई।
मृतक विशाल ( 22) पुत्र महक सिंह लुहारा थाना छपरौली का रहने वाला है। वह दो साल से नेहरू रोड से सटी ईश्वर पुरी में बेवा कमला के मकान पर किराये पर रहता था। वह नगर के एक डिग्री कॉलेज मेें बीए का छात्र था। मोहल्ले के ही नितिन राठी के मोबाइल पर विशाल के भाई का सोमवार की दोपहर फोन आया कि विशाल का फोन नहीं मिल रहा है तो नितिन विशाल के कमरे पर गया, जब उसने दरवाजा खोला तो वह खून से लथपथ पड़ा था। उसने रेलवे रोड पुलिस चौकी को दी। सूचना पर एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ रामानंद कुशवाहा, कोतवाल संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उनके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मृतक के पिता महक सिंह और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे । युवक के पिता ने बताया कि कुछ माह पहले विशाल की गांव के कालू नामक युवक से मारपीट हो गई थी। इससे कालू रंजिश रखने लगा था और वह गांव मेें शराब की अवैध ब्रिकी करता है। कालू ने अपने दोस्त सिलाना निवासी मुशरफ को इस संबंध में बताया तो मुशरफ ने विशाल को कई बार मारने की धमकी दी, पिता ने चार को नामजद कर तहरीर दी और पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed