{"_id":"5b89915042c792464b1c6071","slug":"191535742288-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमियों से निकाह करने की जिद पर अडी दो सगी बहनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमियों से निकाह करने की जिद पर अडी दो सगी बहनें
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमियों से निकाह की जिद अड़ी दो बहनों को बंधक बनाया
बागपत। शहर के एक मोहल्ले में दो बहनों ने प्रेमियों से निकाह करने की जिद की तो बहन और जीजा ने तीन दिनों तक बंधक बनाकर उनकी पिटाई की। शुक्रवार सुबह दोनों को घर से निकाल दिया। दोनों ने प्रेमियों को जानकारी दी तो छोटी बहन का प्रेमी दोनों को साथ ले गया। बाद में जीजा ने टटीरी रेलवे स्टेशन पर उन्हें पकड़ लिया। इसे लेकर स्टेशन पर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बहनों और एक युवक को हिरासत में लिया। परिजनों ने युवक पर दोनों बहनों को भगाकर ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दो बहनों ने बताया कि उनकी मां की 11 साल पहले मौत हो गई। चार साल पहले पिता भी दुनिया से रुख्सत हो गए। पिता की मौत के बाद दोनों बहनों और छोटे दो भाईयों को बड़ी बहन अपने साथ घर ले गई। अब वे बहन के साथ ही रह रही हैं। एक बहन को खाला के बेटे से मुहब्बत हो गई तो दूसरी बहन को सहारनपुर के रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। दोनों ने बहन और जीजा के सामने प्रेम विवाह करने की बात रखी तो उन्होंने मना कर दिया। इतना ही नहीं दोनों को कमरे में बंद कर दिया। तीन दिनों तक उनकी पिटाई की गई। उन्हें भूखा रखा गया। दोनों को भाइयों से भी पिटवाया।
शुक्रवार सुबह बहन और जीजा ने दोनों को घर से निकाल दिया। काफी देर तक वे घर के बाहर बैठी रहीं। लेकिन उन्हें घर में आने की इजाजत नहीं मिली। दोनों ने अपने प्रेमियों को फोन कर बुलाया। छोटी बहन का प्रेमी आया तो वह दोनों को टटीरी रेलवे स्टेशन पर ले गया। तीनों ट्रेन में बैठकर सहारनपुर के लिए जाने लगे। जीजा ने उनका पीछा यहां भी नहीं छोड़ा। तीनों को ट्रेन से उतार लिया। दोनों बहनों ने स्टेशन पर मौजूद रेलवे पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर 100 नंबर पुलिस स्टेशन पर पहुंची और दोनों बहनों व प्रेमी को कोतवाली ले आई। परिजनों ने दोनों बहनों को नाबालिग बताते हुए युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया। दोनों बहनों ने कहा कि यदि प्रेमियों से निकाह नहीं हुआ तो वे अपनी जान दे देंगी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों बहनों को न्यायालय में पेश किया गया। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
------------------
महिला ने कोतवाली में किया हंगामा
बागपत। दिल्ली निवासी सुमोना ने कोतवाली पहुंचकर पति को नशा मुक्ति केंद्र से छुड़वाने की मांग की। सुमोना ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करती है। उसने स्वीमिंग कोच से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि उसके पिता ने पति को शराब पिलाई। उसे बागपत में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। उसका पति नशे का आदी नहीं है। उसने मानवाधिकार आयोग में इसकी शिकायत की। पुलिस ने महिला की कोई बात नहीं सुनी। महिला ने कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस को खरी खोटी सुनाई। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला लौट गई।