फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो करेंगे धर्म परिवर्तन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो करेंगे धर्म परिवर्तन

Fri, 17 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो करेंगे धर्म परिवर्तन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव में किराए की दुकान पर फांसी के फंदे से लटके मिले 22 वर्षीय युवक के शव के मामले में मृतक के परिवार ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो वह धर्म परिवर्तन करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मृतक युवक गुल हसन उर्फ गुलजार पुत्र अख्तर अली के परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि 23 जुलाई की सुबह उन्हें युवक का शव किराये की दुकान पर फांसी से लटका मिला था, जिसके शरीर पर गहरे घाव और चोट के निशान भी मिले थे। आरोप लगाया कि उसके पुत्र की हत्या में कई लोगों का हाथ है, इनके खिलाफ वह कोतवाली में तहरीर भी दे चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई न होने पर धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी। कहा कि युवक की मौत के कुछ दिनों बाद ही कुछ लोग उन्हें मारने की धमकी देने लगे हैं, इससे भयभीत होकर वह गांव से पलायन कर चुके हैं तथा फिलहाल बदरखा गांव में रह रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी जयप्रकाश ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान मृतक का भाई नौशाद, इरशाद, भाभी रूगईया, मंसू, नफीसा, सावरा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed