फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फोटो वायरल के साथ की गई थी व्हाट्सएप कॉल!

फोटो वायरल के साथ की गई थी व्हाट्सएप कॉल!

Sat, 14 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो वायरल के साथ की गई थी व्हाट्सएप कॉल!
फोटो वायरल के साथ की गई थी व्हाट्सएप कॉल
विज्ञापन

बागपत। जिला कारागार में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद फोटो वायरल किए गए थे। यह भी आशंका है कि हत्या के बाद व्हाट्सएप कॉल कर भी किसी को बजरंगी की लाश दिखाई गई थी। पुलिस फोटो वायरल की जांच में जुटी है। हत्या के बाद जिस तरह दो अलग-अलग तस्वीरें वायरल हुई। उससे जाहिर है कि पुलिस देरी से मौके पर पहुंची थी।

बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद दो फोटो वायरल किए गए। इससे जाहिर है कि जेल में एंड्रायड मोबाइल मौजूद है। दोनों तस्वीरों में घाव अलग-अलग हैं। ऐसे में अंदेशा है कि करीब आधे घंटे के अंतर से दोनों फोटो खींचे गए हैं। पुलिस को भनक लगी है कि कहीं जेल में फोटो खींचने के साथ साथ व्हाट्सएप वीडियो कॉल तो नहीं की गई। उसे पहला फोटो भेजा गया, उसकी भी जांच चल रही है। अगर मामला सुपारी का है तो यह भी आशंका है कि बजरंगी को लाश को वीडियो कॉल के जरिए दिखाया गया है। जैसे फोटो भी वायरल किए गए हैं। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि वायरल फोटो की जांच चल रही है। स्थिति स्पष्ट नहीं है। जेल में से किसने फोटो वायरल किए। दो अलग-अलग फोटो की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed