फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आवारा गोवंश का कटान करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

आवारा गोवंश का कटान करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Jun 2018 12:59 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
आवारा गोवंश का कटान करने के पांच आरोपी गिरफ्तार
बागपत।
विज्ञापन

सिसाना गांव के जंगल में गोवंश कटान के मामले का पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया। पुलिस के सामने से गैंग का लीडर भाग गया। आरोपियों के कब्जे से गोवंश मांस बिक्री के 29 हजार रुपये, तीन छुरे और एक फरसा बरामद हुआ। पुलिस ने पांच को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया रविवार को सिसाना गांव के जंगल में छह गोवंश के अवशेष मिले। प्रधान पाले सिंह के बेटे सुनील ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मान पुत्र उस्मान, नदीम पुत्र भूरा मोहल्ला कुरैशियान बागपत, नौशाद पुत्र इलियास निवासी सिवाल खास थाना जानी मेरठ, साजिद पुत्र साहबूद्दीन उर्फ शाबू और फहीम टेडा पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला केतीपुरा बागपत, शहजाद उर्फ शाहनवाज पुत्र नूर मोहम्मद निवासी माता कॉलोनी बागपत के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने पांच आरोपियों को पीर के पास मोहल्ला केतीपुरा से गिरफ्तार किया। गैंग लीडर शहजाद उर्फ शाहनवाज मौके से पुलिस के सामने से भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने पांचों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपियों ने बताया तीन जून की रात में इन्ही लोगों ने आवारा गोवंश को पकड़ कर अवैध पैसा कमाने के उद्देश्य से सिसाना गांव के जंगल में गोवंश का कटान किया और उसके मांस को बेचा। अवशेष को मौके पर ही छोड़ दिया । उनके कब्जे से गोवंश मांस बिक्री से मिले 29 हजार रुपये, तीन छुरे, एक फरसा बरामद हुआ। पुलिस ने पांच आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेजा। एएसपी ने बताया कि फरार शहजाद उर्फ शहनवाज गैंग का लीडर है। उसकी धरपकड़ के लिए टीम बनाकर दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवंश कटान में पहले भी जा चुके है जेल
बागपत। पकड़े गए आरोपी मान और नौशाद पहले भी गोवंश कटान के मामले में जेल जा चुके हैं। मान 2009 में गोवंश कटान के मामले में जेल गया । नौशाद पर मेरठ जनपद के जानी थाने में गोवंश कटान के पांच मुकदमे दर्ज हैं। नौशाद ने बताया कि वह पिछले सात साल से इस धंधे को कर रहा है।

दिल्ली में बेचते थे गोवंश का मांस
बागपत। पकड़े गए आरोपियों ने बताया उनके गैंग का लीडर शहजाद उर्फ शहनवाज है। वह आवारा गोवंश को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर चोरी करता है और उन्हें बेच दे देता था। हम गोवंश का कटान करके उसके मांस को दिल्ली में 70 रुपये किलो के हिसाब से बिक्री करते थे। यह धंधा पिछले पांच-छह माह से कर रहे थे।

पुलिस ने 24 घंटे में पकड़े लिए आरोपी
बागपत। हिंदू संगठनों में उबाल के चलते पुलिस ने गोवंश कटान के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया। आरोपियों के पकड़ने जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। सीओ बागपत दिलीप सिंह ने बताया कि गोवंश कटान के आरोपियों का पकड़ा जाना बहुत जरूरी है। इस कार्रवाई दूसरे लोगों पर असर पड़ेगा।


आरोपियों पर लगाई जाए रासुका
बापगपत। हिंदू युवा वाहिनी बागपत के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी एएसपी से मिले। उन्होंने कहा कि सिसाना गोवंश कटान करने वाले आरोपियों पर रासुका लगाई जा जाए। इससे भविष्य में कोई भी इस प्रकार की दुस्साहसिक घटना न कर सके। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने उन्हें कार्रवाई की आश्वासन दिया। इसमें जिला महामंत्री प्रदीप धामा, जिला मीडिया प्रभारी मोहित कुमार सिंह, अंकित कुमार, दीपक कुमार, अनिल राठी, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed