फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिनौली में मिली खोपड़ी का कराया पोस्टमार्टम

सिनौली में मिली खोपड़ी का कराया पोस्टमार्टम

Sat, 07 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
सिनौली में मिली खोपड़ी का कराया पोस्टमार्टम
बागपत। सिनौली गांव के जंगल में मिली खोपड़ी का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस खोपड़ी को अपने साथ ले गई है। अब पुलिस खोपड़ी व मृतक के परिजनों का डीएनए टेस्ट कराएगी।
विज्ञापन

ग्यासपुर जनपद गाजियाबाद निवासी बॉबी त्यागी पुत्र जयप्रकाश त्यागी को उसका चचेरा भाई प्रदीप त्यागी घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। परिजनों ने चचेरे भाई प्रदीप त्यागी, सुशील त्यागी पुत्र जगन्नाथ निवासी चौबली, बाबू जाटव पुत्र सुरता जाटव, मनोज शर्मा, पुत्र नरेश शर्मा निवासीगण सिनौली के खिलाफ निवाड़ी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करना कबूल किया। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद पुलिस ने चारों अभियुक्तों की निशानदेही पर सिनौली के जंगल से बॉबी की खोपड़ी बरामद कर ली थी, लेकिन उसका धड़ बरामद नहीं हो पाया था। छपरौैली थाना पुलिस ने खोपड़ी का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद गाजियाबाद पुलिस खोपड़ी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर आए बॉबी के भाई मुकेश और चमरावल निवासी मामा मंगल ने बताया कि बॉबी के चचेरे भाई प्रदीप ने अपने बहनोई व दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। उसका धड़ भी सिनौली के जंगल में ही किसी खेत में दबाया हुआ है। जिस दिन बॉबी लापता हुआ था, उसके पास 50 हजार रुपये थे, जिनके लालच में उसकी हत्या की गई है। गाजियाबाद जनपद के निवाड़ी कोतवाली प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थित स्पष्ट नहीं हो सकी है। बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। बिसरे को जांच के लिए आगरा लैब भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि खोपड़ी व मृतक के परिजनों का डीएनए मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed