फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आग में झुलसी महिला की मौत, ससुरालियों का हत्या का आरोप

आग में झुलसी महिला की मौत, ससुरालियों का हत्या का आरोप

Tue, 02 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
आग में झुलसी महिला की मौत, ससुरालियों का हत्या का आरोप
बागपत। शहर की राशिद कॉलोनी में आग से झुलसी महिला अरबिना की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की खातिर महिला को पिटाई कर जलाया गया है। आरोपी पति सट्टे के लिए रुपये का दबाव बनाता था। उन्होंने कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोनीपत के निजामपुर माजरा निवासी अरबिना का निकाह करीब 12 साल पहले राशिद कॉलोनी निवासी युवक के साथ हुआ । उसके एक बेटा और एक बेटी है। 26 दिसंबर को अरबिना रहस्यमय ढंग से झुलस गई । उसके ससुरालियों का कहना था कि खाना बनाते समय गैस का पाइप लीक होने के कारण हादसा हुआ है। महिला का मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर पता चलने पर उसके मायकेवालों कोतवाली पहुंचे। मृतका के पिता रहीसुद्दीन का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने अरबिना को परेशान करना शुरू कर दिया था। आरोपी उस पर दहेज का दबाव बनाते थे। कई बार दहेज दिया, लेकिन थोड़े दिन बाद दोबारा मांग करने लगते थे। उसको मारपीट करते रहते हैं। कई बार पंचायत कर जिम्मेदार लोगों ने समझाया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आरोपी पति सट्टा खेलता है। उस पर सट्टे के लिए रुपये मांगता था, रुपये न मिलने पर मारपीट करता था। आरोपी ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर जलाकर हत्या की है। उन्होंने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस ने ही मायके वालों को जानकारी
बागपत। अरबिना के मायके वालों का कहना है कि उसकी मौत की जानकारी पुलिस ने ही उनको दी है। जबकि उसके ससुरालियों ने उनके सामने कोई जिक्र नहीं किया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed