फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दहेज के लिए महिला का उत्पीडन, धमकी

दहेज के लिए महिला का उत्पीडन, धमकी

Wed, 27 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला का उत्पीडन, धमकी
बागपत। बिनौली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का ससुरालियों ने दहेज के लिए उत्पीड़न किया। उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़े और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी बिनौली क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई । शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया । उसके साथ दहेज की मांग शुरू कर दी। उसने कई बार दहेज लाकर दिया, लेकिन थोड़े दिन बाद दोबारा मांग पूरी हो जाती थी। अब पांच लाख रुपये की मांग की। असमर्थता जताने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं। आरोप है कि ससुरालियों ने एक दिन उसकी पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दी। उसकी तहरीर पर थाने में आरोपी पति सुशील, ससुर रामवीर, सास बाला के अलावा सुनील, बबली, निशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने केस की विवेचना शुरु कर दी है।
विज्ञापन


पुराने कस्बे में महिला से अभद्रता
बागपत। पुराने कस्बे निवासी महिला के साथ पड़ोस के ही युवक ने गाली-गलौज कर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed