फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   50 पेटी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

50 पेटी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 23 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
50 पेटी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
50 पेटी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन


बागपत। हरियाणा से शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर शराब से लदी कार को पकड़ लिया। चेकिंग करने पर उसमें 50 पेटी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी युवक का कहना है कि बागपत में ही शराब लेकर आ रहा था।
कोतवाली पुलिस शहर के रीवर पार्क के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से एक कार आई। रोकने पर तलाशी ली तो उसमें शराब लदी मिली। पुलिस ने कार और उसके चालक को कब्जे में ले लिया। पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने बताया कि वह सोनीपत के खानपुर निवासी मोमीन है। उसकी कार से 50 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है। आरोपी शराब की तस्करी करता है। आरोपी मोमीन ने बताया कि वह सोनीपत से शराब लेकर बागपत ही आ रहा था। उसे बागपत शहर में ही कोई मिलना था। उसको ही शराब देनी थी। शराब लेने वाला कौन और कहां का है। उसे इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि पकडे़ गए आरोपी के साथ शराब तस्करी में कौन-कौन शामिल है। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शराब तस्करी का बदल दिया रास्ता
बागपत। तस्करों ने शराब तस्करी का रास्ता बदल दिया है। पहले सोनीपत-बहालगढ़ के मार्ग से शराब लाते थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें पकड़ना शुरू कर दिया। इसलिए अब दिल्ली के रास्ते आने लगे है। दो दिन पूर्व महिला समेत तीन लोगों को कार में शराब लाते हुए कोतवाली पुलिस ने ही गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed