फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मांगरौली में हर्ष फायरिंग, बाराती घायल

मांगरौली में हर्ष फायरिंग, बाराती घायल

Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
मांगरौली में हर्ष फायरिंग, बाराती घायल
मांगरौली में हर्ष फायरिंग, युवक घायल
विज्ञापन


दोघट (बागपत)। मांगरौली गांव में शुक्रवार शाम शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान बारात में नाच रहा एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। ग्राम प्रधान और पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

मांगरौली गांव में शुक्रवार शाम सतेंद्र की बेटी की शादी थी। बुलंदशहर से बारात आई थी। डीजे पर बाराती नाच रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने राइफल से हर्ष फायरिंग की। फायरिंग के दौरान नाच रहे एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। घायल को बड़ौत के एक निजी अस्पताल के बाद हायर सेंटर मेरठ भेजा गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। घायल युवक बारात में आए एक व्यक्ति की सुरक्षा में प्राइवेट गार्ड के रूप में आया हुआ था। इस मामले की पुलिस को कोई जानकारी ही नहीं दी गई। इस संबंध में एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि उसके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। घटना के बारे में पता कराया जाएगा। उधर, मांगरौली निवासी सतेंद्र त्यागी का कहना है कि उसे कोई गोली की आवाज ही सुनाई नहीं दी। सुबह बस इतनी जानकारी मिली है कि एक बाराती साथी की सुरक्षा के लिए राइफल लिए खड़ा था। उसकी राइफल लोड थी। इसी से गोली चल गई। उधर, ग्राम प्रधान इमरान त्यागी ने बताया कि गांव में कोई गोली चलने की जानकारी उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed