{"_id":"59cff63f4f1c1bcb538b51d4","slug":"191506801215-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आरोपियों के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो आरोपियों के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। किरठल गांव के युवक अमरपाल उर्फ काला (28) की गोली मारकर हत्या कर शव को बिटौरे में जलाने के मामले में दो आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनके मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है। कोर्ट की अनुमति मिलते ही मकानों की कुर्की कर दी जाएगी।
युवक अमरपाल उर्फ काला 13 जून 2017 को गांव से लापता हो गया था। उसके पिता महिपाल सिंह ने रमाला थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई । छपरौली पुलिस ने नौ अगस्त को सिनौली गांव के मांगेराम को गिरफ्तार किया । आरोपी ने गांव में ही एक मकान पर फायरिंग की। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अमरपाल की हत्या करना स्वीकार किया कि उसने अपने बेटे गुड्डू सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या की, बाद में उसका शव बिटौरे में जलाया । सुशील उर्फ गुड्डू और प्रवीन पुत्र श्याम सिंह निवासी सिनौली फरार चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। रमाला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने कहा दोनों आरोपियों के मकान पर न्यायालय की अनुमति मिलने पर कुर्की नोटिस चस्पा किया। जल्द ही कोर्ट की अनुमति मिलते ही मकान की कुर्की कर दी जाएगी।