{"_id":"59c419a84f1c1b8e688b5c1d","slug":"191506023848-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन काटकर युवक की हत्या, महिला थाने के निकट मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्दन काटकर युवक की हत्या, महिला थाने के निकट मिला शव
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। गर्दन काटकर युवक की हत्या कर दी। युवक की गर्दन और धड़ महिला थाना से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्कूल के क्रीड़ा स्थल में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। युवक के शव की शनाख्त नहीं हुई।
शहर के चमरावल रोड पर यमुना इंटर कॉलेज का क्रीड़ा स्थल है। वहां पर एक युवक बृहस्पतिवार दोपहर को अपनी भेड़-बकरी चरा रहा था। इसी दौरान उसको वहां पर दुर्गांध आई। इधर-उधर देखने पर उसको एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी गर्दन कटी है। मात्र डेढ़ मीटर की दूरी पर ही उसकी गर्दन पड़ी है। उसने रोड से गुजर रहे लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक युवक पेंट और टी-शर्ट पहने है। शव क्षत विक्षत हालत में है। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा गर्दन कटा शव मिला है। जल्द शव का पता लगाकर केस का खुलासा होगा।