फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बगैर तलाक दिए ही युवक ने कर लिया दूसरा निकाह

बगैर तलाक दिए ही युवक ने कर लिया दूसरा निकाह

Wed, 21 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बगैर तलाक दिए ही युवक ने कर लिया दूसरा निकाह
बगैर तलाक दिए युुवक ने कर लिया दूसरा निकाह
विज्ञापन


बागपत। बीवी को बगैर तलाक दिए युवक द्वारा दूसरा निकाह करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक अपनी पहली पत्नी पर गलत कार्य कराने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है।

बड़ौत क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसका निकाह छह वर्ष पूर्व दोघट क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुआ था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। उसके पति का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में उसने उससे निकाह कर लिया है। विरोध करने पर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीडन करना शुरु कर दिया। उस पर कई बार जानलेवा हमला किया गया। किसी तरह उसकी जान बची। आरोप है कि उसका पति उस पर गलत कार्य करने का दबाव बना रहा है। कई बार थाना पुलिस से शिकायत की,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ मंगलवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed