{"_id":"5cd9b86abdec220785346430","slug":"181557772394-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ईंट भट्ठे पर युवती से रेप करने की कोशिश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक ने ईंट भट्ठे पर युवती से रेप करने की कोशिश की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा क्षेत्र के जंगल में स्थित एक ईंट भट्ठे पर एक युवक ने मजदूर की पुत्री के साथ रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती के कपड़े फाड़ डाले और असफल रहने पर आरोपी युवती के सिर में ईंट मारकर भाग गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
खेकड़ा क्षेत्र के जंगल में स्थित एक ईंट भट्ठे पर शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर परिवार के साथ भट्ठे पर मजदूरी करता है। सोमवार को मजदूर अपने परिवार के साथ खेकड़ा कोतवाली में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा सोमवार की सुबह करीब पांच बजे वह ईंटों की पथाई करने गए हुए थे। इसी दौरान उसकी पुत्री को अकेला पाकर भट्ठे पर ही रहने वाला एक युवक युवती के पास पहुंचा और उसने युवती के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके कपड़े फाड़ डाल और रेप करने का प्रयास करने लगा। युवती के शोर मचाने पर असफल रहने पर आरोपी ने उसके सिर में ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने घायल युवती का खेकड़ा सीएचसी में इलाज कराया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।